संत डॉ. युधिष्ठिर लाल, दीपिका माँ एवं महापौर मीनल चौबे की गरिमामयी उपस्थिति में होगा सुहिणी सोच का षष्ठम शपथ एवं सम्मान समारोह

PTV BHARAT 17 DEC 2025 रायपुर। समाज में महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक चेतना एवं सेवा कार्यों को प्रोत्साहित करने हेतु सुहिणी सोच द्वारा षष्ठम शपथ एवं सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार, 18 दिसंबर 2025 को सायं 6.00 बजे से विमतारा , मधु पिल्लई चौक, रायपुर (छ.ग.) में किया जा रहा है।इस गरिमामय समारोह में रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम में संत डॉ. युधिष्ठिर लाल एवं दीपिका माँ विशेष रूप में शामिल होकर अपना आशीर्वचन प्रदान करेंगे। इसके अलावा समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री चंद सुंदरानी पूर्व विधायक, सीए चेतन तारवानी संरक्षक, सुहिणी सोच एवं सुषमा जेठानी भाजपा जिला महामंत्री, भिलाई सीए मनोज बुधवानी वर्तमान अध्यक्ष के पति विजय चिमनानी आगामी अध्यक्ष के पति की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2025 की अध्यक्ष श्रीमती दीक्षा बुद्धवानी द्वारा अपनी कार्यकारिणी एव समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला एव एक पुरुष को सम्मान करने हेतु समारोह आयोजित किया जाएगा। साथ ही वर्ष 2026 की अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी चिमनानी एव टीम का पद एवं शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न होगा। संस्था की संस्थापक श्रीमती मनीषा तारवानी ने बताया कि सुहिणी सोच निरंतर महिलाओं के नेतृत्व, प्रतिभा एवं सामाजिक सहभागिता को सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रही है।कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम निदेशक माही बुलानी,इशानी तोतलानी एवं आरती मयानी द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के पश्चात सभी अतिथियों हेतु हाई-टी एवं रात्रि भोज की व्यवस्था भी की गई है। आयोजकों ने शहर के गणमान्य नागरिकों एवं समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।
मीडिया प्रभारी कविता नारा ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में टीम द्वारा एक नृत्य की भी प्रस्तुति की जावेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *