भिलाई में 25 से 29 दिसंबर तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की दिव्य श्री हनुमंत कथा

PTV BHARAT 20 DEC 2025 रायपुर- इस्पात नगरी भिलाई पहली बार सनातन धर्म के ध्वजवाहक पंडित श्रीधीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के दिव्य आगमन की साक्षी बनने जा रही है। 25 से 29 दिसंबर 2025 तक जयंती स्टेडियम के समीप ग्राउंड, भिलाई में दिव्य श्री हनुमंत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पंडित शास्त्री जी प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। जिसे लेकर श्री हनुमंत कथा के आयोजक एवं छत्तीसगढ़ खादी ग्राम उद्योग आयोग के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय द्वारा होटल बेबीलान में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कथा के अंतर्गत 27 दिसंबर को विशेष दिव्य दरबार का आयोजन होगा, जिसमें पंडित शास्त्री जी श्रद्धालुओं की पर्ची निकालकर समस्याओं के समाधान हेतु मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।राकेश पाण्डेय ने आगे कहां की सेवा समर्पण समिति, दुर्ग द्वारा आयोजित इस भव्य कथा के लिए तैयारियां प्रारंभ होकर युद्ध स्तर पर जारी हैं, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, आयोजन समिति के अध्यक्ष पंडित वीरेन्द्र प्रसाद शुक्ला के साथ अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं समाजसेवी आयोजन के सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को लेकर कार्यरत हैं। विशाल डोमशेड का निर्माण 80 प्रतिशत पुर्ण हो चुका है। इस भव्य आयोजन के लिए दुर्ग-भिलाई-रायपुर ही नहीं, बल्कि देश एवं पूरे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *