PTV BHARAT रायपुर/22 दिसंबर 2025। केरल के पलक्कड़ में छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले के करही गांव के मजदूर रामनारायण बघेल की हत्या को भारतीय जनता पार्टी और संघ परिवार के नस्लीय नफरत और विदेशी घुसपैठ की अफवाह का नतीजा करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि यह घटना दिल दहला देने वाली है। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले का 31 साल का एक प्रवासी मजदूर रामनारायण बघेल की एक भीड़ ने बुरी तरह पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना पिछले बुधवार यानी 17 दिसंबर की है, लेकिन सत्ता में बैठे भाजपा के गृह मंत्री यह कहते हैं कि उन्हें पता ही नहीं? यह भाजपा सरकार के संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। मारपीट के वीडियो में हमलावरों को रामनारायण से बार-बार पूछते सुना जा सकता है। क्या तुम बांग्लादेशी हो? बेहद स्पष्ट है कि यह घटना संघीयो के द्वारा नफ़रत फैलाने का नतीजा है। मीडिया रिपोर्ट में गिरफ़्तार लोगों में संघ से जुड़े कई लोग शामिल हैं। यह घटना बेहद हृदय विदारक है मृतक के 8 और 9 साल के दो छोटे बच्चे हैं, यह सरकार उनके भरण पोषण की समुचित व्यवस्था करें और बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम पर अनुचित भ्रम फैलाना बंद करें।
केरल में छत्तीसगढ़ के मजदूर रामनारायण की मॉब-लिंचिंग में हत्या
