PTV BHARAT 30 DECEMBER 2025 कांकेर में फैली हिंसा को सरकार नियंत्रित करे, क्योंकि वहां के पांच गांवों के घरों में तोड़फोड़ की गई है। वहां पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है। कई स्थानों पर पुलिस भी उत्पातियों की मदद कर रही है। बीजेपी के प्रवक्ता मैग्नेटो माल में हुई हिंसा को सही ठहरा रहे हैं। 28 दिसंबर को सुबह 40-50 हुड़दंगियों ने छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के प्रवक्ता एवं महासचिव अंकुश बरीयेकर के चर्च पर हमला किया। इसे देखते हुए हम सरकार से मांग करते हैं कि कांकेर में फैली अव्यवस्था और हिंसा को नियंत्रित किया जाए। छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल ने सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में यह जानकारी देते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है, जैसे 24 दिसंबर को चैंबर ने छत्तीसगढ़ बंद को समर्थन देते हुए छत्तीसगढ़ में आग लगाने का काम किया है। ईसाई समाज के खिलाफ सुनियोजित तरीके से नफरत फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लेकर शासन-प्रशासन को किसी बंद को समर्थन देने और मांगों को दिया है। फोरम ने मामले को लेकर प्रकार का मांग या ज्ञापन भी नहीं करवाई जाए। मांग की है कि
1. छत्तीसगढ़ चैम्बर आफ एण्ड इन्डस्ट्रीज की दिनांक 24.12. 2025 को बुलाया था उसे अवैध घोषित करें।
2. कांकेर हिंसा को काबू करने के लिए, डॉ. रमन सिंह जैसों अनुभवी नेता की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिती का गठन किया जाए। छत्तीसगढ़ पुलिस इस समिती से निर्देश लेवें।
3. गृहमंत्री धर्मांतरण विधेयक लाने में असफल रहे हैं। असफलता को छिपाने ईसाई समाज पर हमले करवाएं जा रहें हैं, जो पूरी तरह असंवैधानिक है। अतः गृह मंत्री तत्काल इस्तीफा देवें।

