PTV BHARAT 01 JANUARY 2026 मुंगेली। शासन के दिशा-निर्देशों के पालन में मुंगेली पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी और निर्णायक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में जिले में जब्त की गई नशीली टेबलेट, ब्राउन शुगर और गांजा का विधिवत नष्टीकरण किया गया। इस कार्रवाई में कुल 20 लाख 54 हजार 857 रुपये मूल्य की नशीली सामग्री को नष्ट किया गया, जिसे जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। मुंगेली पुलिस द्वारा अभियान “पहल” के तहत लगातार जिलेभर में नशे की रोकथाम, तस्करी पर अंकुश और युवाओं को जागरूक करने के लिए प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के समस्त थाना और चौकियों द्वारा नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 14 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए थे। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन 14 मामलों में 113.123 किलोग्राम सूखा गांजा, गांजा के 5 पौधे जिनका कुल वजन 2.444 किलोग्राम था, 1045 नग नशीली टेबलेट तथा 46 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई थी। जब्त किए गए इन नशीले पदार्थों की कुल बाजार कीमत लगभग 20 लाख 54 हजार 857 रुपये आंकी गई थी। शासन स्तर पर जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जब्त नशीले पदार्थों के नष्टीकरण हेतु जिला स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस द्वारा सभी 14 प्रकरणों में नष्टीकरण की अनुमति माननीय न्यायालय से प्राप्त की गई। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए नष्टीकरण के लिए मुंगेली शहर से दूर दीपक इंडस्ट्रीज, स्टीज बामपारा स्थित प्लांट को चिन्हित किया गया। दिनांक 31 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की उपस्थिति में जब्त की गई।
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 20.54 लाख की ब्राउन शुगर, गांजा व टेबलेट का नष्टीकरण
