ED कोर्ट में आज सौम्या चौरसिया की पेशी

PTV BHARAT 02 JANUARY 2026 रायपुर। शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया की 14 दिन के लिए न्यायिक रिमांड खत्म होने पर आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी ने 16 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद तीन दिन की रिमांड के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। सौम्या के बयान के बाद ईओडब्ल्यू के केस में बंद पूर्व आबकारी आयुक्त निलंबित आईएएस निरंजन दास को ईडी ने गिरफ्तार किया है। दास को कल पेश किया जाएगा। इस मामले में ईडी ने मंगलवार को फाइनल चार्जशीट पेश कर चुकी हैं जिसमें कुल 2880 करोड़ के अवैध कमाई का खुलासा किया था। अब इस पर ट्रायल होना है।ट्रायल की डेट अभी तय होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *