PTV BHARAT 05 JAN 2026 माता शाकम्बरी जयंती के अवसर पर सोमवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा रायपुर के घड़ी चौक में आयोजित जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने माता शाकम्बरी की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की और पटेल समाज के जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर उन्होंने लोगों को सब्जियों का निःशुल्क वितरण भी किया।
मरार पटेल समाज में सहकारिता की भावना हर व्यक्ति में है विद्यमान – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
