राजिम में राजिम जयंती के अवसर पर छ.ग. प्रदेश साहू संघ का विशाल सम्मेलन एवं समाजिक एकता का शंखनाद होगा

PTV BHARAT 07 JAN 2026 संगम नगरी राजिम धाम की अधिष्ठात्री देवी राजिम भक्तिन माता की जयंती पूरे धूमधाम से छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा प्रतिवर्ष 7 जनवरी को छत्तीसगढ़ के सास्कृतिक, अध्यात्मिक एवं समाजिक समरसता के केन्द्र राजिम में मनाई जाती है। हमें इस बात का गर्व है कि भक्त माता परम श्रद्धेय राजिम का असीम स्नेह हमारे वंश साहू समाज को प्राप्त हुआ है।

प्रदेश के 496 परिक्षेत्र, 196 तहसीलों एवं 33 जिला मुख्यालयों से इस वर्ष भक्ति और मुक्ती की प्रतीक, माता राजिम की जयंती पर हजारों साहू समाज सहित सभी समाज के लोगो की सार्थक उपस्थिति का निश्चय है। अपने पुरातन इतिहास को समेटे यह नगरी भगवान विष्णु की नगरी है तथा भगवान राजीव लोचन, राजिम भक्तिन माता द्वारा प्राप्त भगवान विष्णु का श्रीविग्रह है। यह ऐतिहासिक सत्य है कि राजिम का नामकरण हमारे वंश की अधिष्ठात्री देवी राजिम माता के नाम पर है तथा अनन्य भक्ति में लीन राजिम माता ने भगवान राजिम लोचन की प्रतिमा के ही चरणों में पूर्ण समाधि ली थी. तब से आज तक भगवान राजिम लोचन में शुद्ध तेल चुपड़ने की परंपरा है। वर्तमान में इस वास्तविकता को सभी वर्ग के लोग जानते है। 12 वी शताब्दी में तैलिक कल्याणणी राजिम माता ने ईश्वर-दर्शन सभी जाति धर्म के लोगो के लिए सुलभ कराने का गौरव प्राप्त किया है, आज भी लोग भगवान राजिम लोचन के दर्शन के पश्चात परिक्रमा करते हुए राजिम माता के सती-स्तंभ का दर्शन कर उनके अनन्य त्याग के प्रति श्रद्धानवत होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *