9 से 11 जनवरी फल-फूल-सब्ज़ी प्रदर्शनी 2026 का आयोजन

PTV BHARAT 08 JANUARY 2026 प्रकृति की ओर सोसायटी, रायपुर (छत्तीसगढ़) ‌द्वारा फल-फूल-सब्ज़ी प्रदर्शनी 2026 का भव्य आयोजन वर्ष 2026 में गांधी उद्‌यान, रायपुर में किया जा रहा है। विगत 16 वर्षों से निरंतर कार्यरत यह संस्था प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण जागरुकता, उद्‌यानिकी एवं हरित जीवनशैली की बढ़ावा देने हेतु सक्रिय है। प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली यह प्रदर्शनी संस्था के सतत पर्यावरणीय प्रयासों का सशक्त उदाहरण है। यह प्रदर्शनी जन-सामान्य, उद्‌यान प्रेमियों, वि‌द्यार्थियों, किसानों एवं पर्यावरण के प्रति सजग नागरिकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस वर्ष प्रदर्शनी के आयोजन में संस्था के अध्यक्ष मोहन वल्यांनी, प्रदर्शनी संयोजक डॉ. अनिल चौहान, सचिव निर्भय धारीवाल सहित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष सहयोग रहा है उ‌द्घाटन एवं विशेष थीम – प्रदर्शनी का उद्‌द्घाटन राज्यपाल महोदय के कर कमलों ‌द्वारा किया जाएगा, जबकि विशेष अतिथि के रूप में माननीय कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। वर्ष 2016 में छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष (रजत जयंती) के उपलक्ष्य में प्रदर्शनी को विशेष रजत जयंती थीम पर आधारित किया गया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का पुष्पों से निर्मित भव्य प्रतिरूप तथा रायपुर के धड़ी चौक को मिलेट्स की रंगोली एवं रंग-बिरंगे फूर्ती से सजाया गया है, जो राज्य की संस्कृति, विकास एवं गौरव को दर्शाता है। पुष्प, फल एवं सब्ज़ियों का प्रदर्शन प्रदर्शनी में गुलाब, मैदा, रजनीगंधा, ग्लैडियोलस, सिली, जरबेरा, एंथूरियम, ऑर्किड, पेटूनिया, डहलिया, कोसमॉस, कैलेंडुला, सजावटी सूरजमुखी एवं ट्यूलिप सहित मौसमी, सजावटी एवं विदेशी फूर्जा का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही, छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिों के किसान अपनी उन्नत एवं श्रेष्ठ उपज प्रस्तुत करेंगे, जिनमें पाम ऑयल प्लांटेशन, विभिन्न प्रकार के फल एवं सब्ज़ियों शामिल होंगी। विशेष आकर्षण – 50 वर्ष से अधिक आयु वाले दुर्लभ पौधों की बोन्साई प्रदर्शनी, ऑर्गेनिक उत्पादों एवं मिलेट्स से निर्मित विविध उत्पार्दा का प्रदर्शन, स्थानीय कारीगरों एवं स्वयं सहायता समूहों ‌द्वारा छत्तीसगढ़ी हस्तशिल्प, मिट्टी व प्राकृतिक सामग्री से बनी कलात्मक वस्तुएँ भी प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण रहेंगी। सेमिनार एवं प्रतियोगिताएँ – NABARD के सहयोग से विशेष सेमिनार एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कृषि, उ‌द्यानिकी, पुष्प आधारितआजीविका, वित्तीय साक्षरता एवं सतत विकास पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे। इसके साथ ही फूल आधारित कैसी ड्रेस प्रतियोगिता, सलाद प्रतियोगिता, फूल सज्जा प्रतियोगिता तथा सर्वश्रेष्ठ गृह उद्‌द्यान प्रतियोगिता (रायपुर, मिलाई एवं आसपास के क्षेत्रों में, घर-घर भ्रमण द्वारा चयन) आयोजित की जाएँगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *