राजिम में 1 करोड़ की चोरी, ज्वेलरी शॉप में चोरों का धावा

PTV BHARAT 13 JANUARY 2026 अभनपुर। गोबरा नवापारा में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. यहां चोरों ने 50 लाख से अधिक के चांदी और नगदी रकम की चोरी कर ली है. घटना से गोबरा नवापारा के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है. गोबरा नवापारा के गिट्टीपारा स्थित कमलेश ज्वेलर्स के बेसमेंट में घुसकर अज्ञात चोरों ने लगभग 25 किलो चांदी और ढाई लाख रुपए नगदी रकम की चोरी कर ली. यह चोरी इसलिए भी हैरतअंगेज है क्योंकि दुकान के साथ ही दुकान संचालक का घर भी जुड़ा हुआ है . मामले की जानकारी दुकान संचालक को आज सुबह हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *