बलौदाबाजार हिंसा मामले में आरोपी अमित बघेल के निवास पर पुलिस की दबिश

PTV BHARAT 16 JANUARY 2026 रायपुर। 10 जून 2024 को हुई बलौदाबाजार हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद देर रात पुलिस टीम आलाजरब जब्त करने रायपुर पहुंची, जहां से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। इस दौरान आंदोलन के समर्थन में जारी एक पत्र भी जब्त किया गया है। यह पत्र टाइप करने वाला टाइपिस्ट भी अब मामले में पुलिस का गवाह बनेगा। पुलिस टीम ने रायपुर के कांजनजंगा स्थित फेस-2 में अमित बघेल के निवास पर दबिश देकर मोबाइल फोन, एक चार पहिया वाहन और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। इसके अलावा रायपुर के मैग्नेटो मॉल स्थित उनके कार्यालय से भी कई अहम कागजात बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जब्त साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। फिलहाल अमित बघेल को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस कंट्रोल रूम में रखा गया है। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *