ल्यूमिनारा बाय माउव ने रायपुर में सफलतापूर्वक आयोजित किया फैशन और मार्केटिंग समिट

PTV BHARAT 17 JAN 2026 रायपुर, 16 जनवरी — Mauve India Magazine द्वारा आयोजित Luminara by Mauve, एक फैशन और मार्केटिंग समिट, बेहद सफल रहा। इस खास आयोजन में 300+ लोगों की शानदार उपस्थिति रही, जहां फैशन, लाइफस्टाइल और नेटवर्किंग का एक प्रीमियम और खूबसूरत अनुभव देखने को मिला। यह इवेंट The House of Local में आयोजित किया गया, जिसने इसकी वाइब को और भी अधिक खास बना दिया।इवेंट का मुख्य आकर्षण रहा डिज़ाइनर शोकेस, जिसमें Rivah, Roshnika, Vana, House of Local और Eyevivo द्वारा पेश की गई कलेक्शंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया। हर ब्रांड की अपनी अनोखी पहचान, स्टाइल और क्रिएटिव प्रेज़ेंटेशन ने इस शाम को यादगार बना दिया।साथ ही, Luminara में फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े 5 पैनल डिस्कशन भी आयोजित किए गए, जहां इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स और प्रोफेशनल्स ने अपने अनुभव और विचार साझा किए। इन चर्चाओं में ट्रेंड्स, ब्रांडिंग, स्टाइल, वेलनेस और लाइफस्टाइल के नए आयामों पर बात हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *