छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन, रायपुर जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

PTV BHARAT 19 JANUARY 2026 रायपुर! रविवार को अध्यक्ष हरिकेश पालीवाल एवं सचिव गोविंद अग्रवाल  के कुशल नेतृत्व में, रायपुर जिला अग्रवाल संगठन के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण यह बैठक बड़ी ही गरिमा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुई।लगभग 30 सम्मानित सदस्यों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराकर बैठक को और भी यादगार बना दिया। अध्यक्ष हरिकेश पालीवाल ने सभी उपस्थित सदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। तत्पश्चात सचिव गोविंद अग्रवाल ने एजेंडा के अनुसार बैठक का संचालन प्रारंभ किया। महत्वपूर्ण निर्णय

प्री-वेडिंग शूट पूर्ण रूप से बंद करने पर सर्वसम्मति

पगड़ी रस्म में अनावश्यक दिखावे को समाप्त करने पर सभी ने सहमति व्यक्त की।

मीटिंग का मुख्य आकर्षण रहा – सामूहिक कन्या विवाह : आगामी 3 मई (रविवार) को छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित होने वाले 51 जोड़ों के सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा हुई।

सभी सदस्यों ने इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का संकल्प लिया।

वर-वधू को प्रदान किए जाने वाले उपहारों की सूची एवं आयोजन को गरिमामय व सफल बनाने हेतु गठित कमेटियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *