PTV BHARAT 27 JANUARY 2026 छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम छत्तीसगढ़ चेम्बर आॅफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज कार्यालय चै.देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बाम्बे मार्केट, रायपुर में सोमवार, 26 जनवरी, 2026 को प्रातः 9.30 बजे ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम के पूर्व सर्वप्रथम पूजा अर्चना कर भारत माता एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर में माल्यार्पण, गुलाल व पुष्प अर्पित किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् राष्ट्रगान एवं भारत माता का जयघोष किया गया एवं सभी पदाधिकारियों, व्यापारी एवं उद्योगपति बंधुओं को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी ।
77वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर चेम्बर कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया
