एक फरवरी से होगा स्व० कुलदीप निगम इंटर प्रेस टूर्नामेंट

PTV BHARAT 28 JANUARY 2026  प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी की अध्यक्षता में प्रेस क्लब रायपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की दूसरी बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन के बाद अल्प समय में सफलतापूर्वक संपन्न हुए बसंत उत्सव एवं भंडारे तथा 26 जनवरी को प्रेस क्लब सदस्यों के पिकनिक के आयोजन पर सभी कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी गई। दोनों कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए भविष्य में आयोजनों को और अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के लिए सामने आई कमियों को दूर करने पर चर्चा की गई।बैठक में आगामी 1 फरवरी से आयोजित होने जा रही स्वर्गीय कुलदीप निगम इंटर प्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। प्रतियोगिता के आयोजन स्वरूप, अंतिम चरण की तैयारियों और सफल संचालन के लिए कार्यभार का विभाजन किया गया। यह क्रिकेट प्रतियोगिता सुभाष स्टेडियम में संपन्न होगी इसके लिए मैदान एवं टूर्नामेंट के लिए आवश्यक जरूरी साजो सामान की व्यवस्था के लिए सहमति दी गईइसके साथ ही नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के कार्यभार ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों पर भी चर्चा कर निर्णय लिए गए।प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी अध्यक्षता में प्रेस क्लब सदस्यों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए सदस्यों से किए वादे को अमल में लाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए प्रेस क्लब सदस्यों को रियायती दर पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है। बैठक में इस उद्देश्य से अलग-अलग टीमों का गठन कर डॉक्टरों एवं प्रतिष्ठित अस्पताल प्रबंधन से संपर्क करने का निर्णय लिया गया।प्रेस क्लब ने सैद्धांतिक रूप से इस बात पर सहमति जताई कि क्लब के सदस्यों को नामी अस्पतालों में रियायती दर पर इलाज उपलब्ध कराया जाए। इस संबंध में अगले एक सप्ताह के भीतर प्रमुख अस्पताल प्रबंधन से चर्चा कर करार (एमओयू) का मसौदा अंतिम रूप दिया जाएगा, ताकि सदस्यों को शीघ्र स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि अध्यक्ष मोहन तिवारी के नेतृत्व में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी प्रेस क्लब के विकास, पारदर्शी कार्यप्रणाली और सदस्यों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर निर्णय लेती रहेगी।प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपाध्यक्ष दिलीप साहू, महासचिव गौरव शर्मा कोषाध्यक्ष दिनेश यदु और संयुक्त सचिव भूपेश जांगड़े शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *