रायपुर/29 जनवरी 2026। कबीरधाम एसपी द्वारा प्रमोशन में भेदभाव को लेकर सरकार को लिखे गए शिकायती पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा की सरकार “अंधेर नगरी चौपट राजा“ वाली कहावत को चरितार्थ कर रही है, गंभीर अपराध के दागियों पर सरकार मेहरबान है और क्षमतावान, योग्य अफसरों को दरकिनार किया जा रहा है। डिप्टी सीएम और प्रदेश के गृहमंत्री के गृह क्षेत्र के पुलिस कप्तान खुद ही इस सरकार से न्याय मांगने दो-दो पन्ने की चिट्ठी लिख रहे हैं, प्रमोशन में भेदभाव, उपेक्षा और त्रुटिपूर्ण प्रक्रिया का आरोप लगा कर सरकार और प्रशासन की पोल खोल रहे हैं। कुछ दिन पहले महासमुंद के एसपी ने भरी बैठक में डिप्टी सीएम और गृहमंत्री से बहस की उसे पुरस्कार स्वरूप सीबीआई में पदस्थापना मिली। प्रदेश के अनुभवहीन गृहमंत्री के अकर्मण्यता का नुकसान पुलिस की छबि पर पड़ रहा है, इसीलिए पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था बदतर हो रही है।
दागियों पर मेहरबानी, योग्यता दरकिनार-सुरेंद्र वर्मा
