सिद्धि शक्ति का महाआशीर्वाद कार्यक्रम रायपुर में 1 फरवरी को आयोजन

PTV BHARAT 31 JANUARY 2026 रायपुर- देवराहा बाबा के शिष्य, धर्म एवं अध्यात्म के महायोगी सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव अपनी लम्बी भूगर्भ तपस्या पूर्ण कर सिद्धि शक्ति का महाआशीर्वाद कार्यक्रम में अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करने रायपुर पधारे हैं। कार्यक्रम का आयोजन विश्व धर्म चेतना मंच, रायपुर द्वारा सर्वसमाज के सहयोग से किया जा रहा है। राज्य सरकार ने सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव के इस आगमन पर उन्हें राज्य अतिथि के रूप में विशिष्ट आदर प्रदान किया है। आयोजक मंडल, सर्वसमाज के प्रतिनिधियों, राम मंदिर ट्रस्ट, रायपुर, सेवा भारती, आदि द्वारा कार्यक्रम की पूर्ण जोश से तैयारियां की जा रही हैं। सरल एवं सौम्य व्यक्तित्व के प्रतिबिंब श्री सिद्धेश्वर गुरूदेय न केवल सांसारिक शिक्षा में पारंगत है, अपितु आध्यात्म के क्षेत्र में वेदो, पुराणों, उपनिषदों, आगम सहित अनेक धर्मग्रन्थों का ज्ञान प्राप्त, जहाँ किसी प्रकार का जातिवाद, सम्प्रदायवाद नहीं, बल्कि सिर्फ मानवता है। सिद्धगुरुवर का मानना है कि पक्ष और पथ का धर्म से कोई प्रयोजन नहीं है। सद्‌गुरू पंथ नहीं पथ दिया करते हैं. आध्यात्म के आकाश में उड़ने की कला सिखाते हैं. स्वधर्म व परधर्म के द्वारा परिवार से परमात्मा तक की यात्रा करवाते है, ताकि हमारा जीवन अर्थपूर्ण बने, उदाहरण स्वरूप बने। सिद्धगुरुवर के आभामंडल में आने मात्र से ही जीवन की दशा एवं दिशा दोनों बदल जाते हैं। गुरुदेव का दिव्य आशीर्वाद एवं आशीर्वचन कार्यक्रम रविवार, 1 फरवरी 2026, सायकाल 04:30 बजे से अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम, पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, रायपुर में आयोजित होगा, जहां भक्त जनों को आयोजक मंडल की ओर से गुरुदेव द्वारा अभिमंत्रित रुद्राक्ष और कलावा प्रदान किया जायेगा। सभी आगंतुक दर्शनार्थियों का प्रवेश निःशुल्क है साथ ही कार्यक्रम स्थल पर सभी के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ, विशिष्ट अतिथि, डॉ. रमन सिंह, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ः विधानसभा तथा कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में रमेश बैस, पूर्व राज्यपाल, महाराष्ट्र पधार रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *