PTV BHARAT 31 JANUARY 2026 रायपुर- राष्ट्रीय नाट्य विदयालय, नई दिल्ली दवारा आयोजित भारत रंग महोत्सव (BRM) का रायपुर संस्करण 3 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित किया जा रहा है।यह आयोजन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के 25वें भारत रंग महोत्सव तथा उत्तीसगढ़ राज्य के 25वें रजत जयंती वर्ष के शुभअवसर पर हो रहा है।भारतीय रंगमंच केवल मंच पर घटने वाली कला नहीं, बल्कि यह हमारी सामाजिक स्मृति, लोकसंस्कृति, संघर्ष और संवेदनाओं का जीवंत दस्तावेज़ है। इसी जीवत परंपरा को राष्ट्रीय स्वरूप देने वाला भारत रंग महोत्सव (BRM) भारतीय रंगमंच का सबसे प्रतिष्ठित और गौरवशाली मंच है।यह गौरवपूर्ण महोत्सव रायपुर में पहली बार आयोजित किया जा रहा है. जिसका संयोजन प्रसिद्ध लोकगायिका एवं रंगकर्मी गरिमा दिवाकर द्वारा किया जा रहा है।महोत्सव के अंतर्गत देश के विभिन्न राज्यों से चयनित श्रेष्ठ नाट्य प्रस्तुतियों मंचित की जाएँगी-03 फरवरी 2026 पारो लेखकः विवेक कुमार (बाबा नागार्जुन के उपन्यास पर आधारित)निदेशक: शारदा सिंह संस्थान: प्रेजेंटेशन, पटना (बिहार) 04 फरवरी 2026 शास्ति लेखक: बिरु मुखोपाध्याय निदेशक: विधान चंद्र हलधर संस्था: गोबर्दांगा थिएटर, पश्चिम बंगाल 05 फरवरी 2026 फिर आषाढ़ का एक दिन लेखक: मोहन राकेश निदेशक: तनुजा संस्था: कला और संस्कृति का उदय, भोपाल 06 फरवरी 2026 सीढ़ी दर सीढ़ी उर्फ तुक्के पे तुक्का लेखक: राजेश जोशी निर्देशक: बंसी कौल संस्थाः रंग विदूषक, भोपाल 07 फरवरी 2026 को जानी कहाँ? लेखक: दुर्गेश सोनी निदेशक: अन्नपूर्णा सोनी संस्था: दर्पण रंग समिति, कटनी: 08 फरवरी 2026 (विशेष प्रस्तुति समापन समारोह) बिरसा (भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में) निदेशक: गरिमा दिवाकर संस्था: अंजोर लोक कला, रायपुर महोत्सव का उद्घाटन समारोह 3 फरवरी 2026 को आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उदघाटन अवसर पर राष्ट्रीय नाट्य विदयालय, नई दिल्ली के पूर्व निदेशक देवेन्द्र राज अंकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
भारत रंग महोत्सव : भारतीय रंगमंच की आत्मा, चेतना और पहचान का राष्ट्रीय उत्सव
