छत्तीसगढ़ वॉच इलेवन ने हांका प्रेस इलेवन को 5 रनों से हराया

PTV BHARAT 03 FEBRUARY 2026 रायपुर। प्रेस क्लब की खेल मड़ई के अंतर्गत आयोजित स्व. कुलदीप निगम स्मृति क्रिकेट स्पर्धा के दूसरे महत्वपूर्ण मुकाबले में दर्शकों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। सुभाष स्टेडियम में खेले गए इस सीमित ओवर के मुकाबले में छत्तीसगढ़ वॉच इलेवन ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन करते हुए हांका प्रेस इलेवन को मात्र 5 रनों से पराजित कर दिया।मैच की शुरुआत में छत्तीसगढ़ वॉच इलेवन के कप्तान राम प्रसाद दूबे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुरुआती क्रम के बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए। लगातार विकेट गिरने से दबाव जरूर बना, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने संयम और संघर्ष का परिचय दिया। टीम को संभालते हुए कुलदीप शुक्ला ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। निर्धारित 10 ओवरों में छत्तीसगढ़ वॉच इलेवन ने 60 रन का स्कोर खड़ा किया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांका प्रेस इलेवन की शुरुआत सधी हुई रही। टीम ने पहले तीन ओवरों में ही 20 रन बनाकर मजबूत स्थिति बना ली थी। लेकिन इसके बाद मैच ने करवट बदली। छत्तीसगढ़ वॉच इलेवन के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। चंद्रभूषण वर्मा और पूर्वांश तिवारी की सटीक और कसी हुई गेंदबाजी के सामने हांका प्रेस इलेवन के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। निर्धारित 10 ओवरों में हांका प्रेस इलेवन की टीम 55 रन ही बना सकी।इस तरह छत्तीसगढ़ वॉच इलेवन ने मुकाबला 5 रनों से अपने नाम किया। शानदार गेंदबाजी के लिए चंद्रभूषण वर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्हें यह सम्मान मुख्य अतिथि उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा और आईबीसी न्यूज चैनल के प्रमुख रविकांत मित्तल ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। वहीं विजेता टीम के कप्तान राम प्रसाद दूबे ने विजयी ट्रॉफी ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *