छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025-26 में CSPDCL की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन

PTV BHARAT 04 FEB 2026 रायपुर। राजधानी रायपुर के डंगनिया स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) द्वारा आयोजित “छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025-26” कार्यक्रम में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा सम्मिलित हुए। यह आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य की ऊर्जा यात्रा के 25 स्वर्णिम वर्षों की उल्लेखनीय उपलब्धियों को समर्पित रहा।कार्यक्रम के दौरान यह प्रमुख रूप से सामने आया कि छत्तीसगढ़ आज पावर सरप्लस स्टेट के रूप में देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है, जिसमें CSPDCL का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय रहा है। प्रदेश के अंतिम छोर तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निष्ठा, परिश्रम और समर्पण प्रशंसनीय है। इस उपलब्धि के लिए CSPDCL परिवार के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सहृदय बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।रजत महोत्सव के अंतर्गत लगाए गए विभिन्न विषयक स्टालों का अवलोकन किया गया, जहां विद्युत वितरण प्रणाली, तकनीकी नवाचार, उपभोक्ता सेवाओं एवं भविष्य की योजनाओं से जुड़ी जानकारियों का प्रभावशाली एवं आकर्षक प्रस्तुतीकरण किया गया।कार्यक्रम में ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, धरसीवां विधायक श्री अनुज शर्मा जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन की भव्यता और गरिमा और अधिक बढ़ गई। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025-26 प्रदेश की ऊर्जा क्षमता, विकासोन्मुख सोच और उज्ज्वल भविष्य का सशक्त प्रतीक बनकर सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *