PTV BHARAT 06 FEBRUARY 2026 रायपुर छ.ग. बॉटल एसोसिएशन के व्यापारियों पत्रकारवार्ता लेकर सरकार से गुहार लगाया कि छ.ग. शासन द्वारा देशी-विदेशी मंदिरा के लिए प्लास्टिक बॉटल की चलन की मान्यता दी जा रही है। -प्लास्टिक बॉटल के चलन में आने से लाखों लोगों का रोजगार समाप्त हो जायेगा।प्लास्टिक बॉटल के चलन में आने से पर्यावरण को काफी नुकसान होगा।प्लास्टिक बॉटल के चलन में आने से सरकार को भी GST में काफी नुकसान होगा।राज्य सरकार और केन्द्र सरकार द्वारा प्लास्टिक को बंद करने की पहल हो रही है, और दूसरी तरफ शराब प्लास्टिक की बॉटल में आने की प्रक्रिया में है। प्लास्टिक बॉटल में शराब आने से लोगों के स्वास्थ्य को भी खतरा पैदा होगा।प्लास्टिक बॉटल में शराब भराई होने से सिर्फ डिस्लरी को फायदा होगा, अन्य लाखों लोग बेरोजगार हो जायेंगें। प्लास्टिक बॉटल में शराब की भराई होने से छ.ग. राज्य में प्रत्येक माह में लगभग 10 करोड़ खाली बोतलों का सड़कों पर, खेतों में अन्य जगहों में कचरे के रूप में प्रदूषण बढ़ेगा जिसका निष्पादन सम्भव नहीं हो पायेगा।
देशी-विदेशी मंदिरा की प्लास्टिक बॉटल में रोक लगाने छ.ग. बॉटल एसोसिएशन ने सरकार से गुहार लगाया
