पवन खेड़ा बस कठपुतली है – मणिशंकर अय्यर

PTV BHARAT 16 FEBRUARY 2026  नई दिल्ली। अपने बयानों की वजह से विवादों में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने अपनी पार्टी के दिग्गज नेताओं को निशाने पर लिया है। उन्होंने शशि थरूर, पवन खेड़ा और जयराम रमेश के बारे में विवादित बातें कही हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, मणिशंकर अय्यर ने कहा, “कांग्रेस पार्टी केरल में विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाएगी अय्यर का यह बड़ा बयान केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की हाल ही में की गई तारीफ पर मचे बवाल के बीच आया है। उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि आने वाले चुनावों के बाद भी लेफ्ट के दिग्गज नेता टॉप पोस्ट पर बने रहेंगे।कांग्रेस ने इस बयान से खुद को अलग कर लिया है। पार्टी नेता पवन खेड़ा ने कहा कि अय्यर का कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं है और वह अपने व्यक्तिगत विचार पेश कर हैं।उन्होंने कहा, “वह पिछले दो साल से मुझ पर आरोप लगा रहे हैं। अगर कांग्रेस पार्टी को पवन खेड़ा के अलावा कोई और प्रवक्ता नहीं मिला तो उसकी हालत ऐसी ही होगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *