उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में कोरबा में आयोजित कार्यक्रमों में 03 करोड़ रू. के विभिन्न विकास कार्याे का भूमिपूजन व लोकार्पण

PTV BHARAT 16 FEBRUARY 2026  प्रदेश के वाणिज्य उद्योग श्रम एवं आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज सोमवार को कोरबा में 3 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यो का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम अध्यक्षता महापौर संजूदेवी राजपूत ने की कोरबा नगर निगम के अंतर्गत दर्री जोन में 28 नवीन आंगनबाड़ी भवन बनाए जाएंगे, वहीं आज नवनिर्मित सामुदायिक भवन व बस स्टाप को भी जनसेवा में समर्पित किया गया, वहीं बाउण्ड्रीवाल, मंच निर्माण व सामुदायिक भवन मरम्मत कार्य हेतु भी भूमिपूजन किया गया। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा दर्री जोन के अंतर्गत विभिन्न वार्डाे में 02 करोड़ 64 लाख रूपये की लागत से 28 नवीन आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण कराया जाएगा, जहॉं पर हमारे नौनिहालों को पठन, पाठन, खेलकूद व पौष्टिक आहार जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, इसके साथ ही दर्री जोन के वार्ड क्र. 59 अंतर्गत नवधा पण्डाल के पास बाउण्ड्रीवाल मंच निर्माण एवं सामुदायिक भवन मरम्मत का कार्य 15 लाख रूपये की लागत से किया जाएगा, आज इनका भूमिपूजन उद्योग मंत्री ने किया । इसी प्रकार निगम द्वारा वार्ड क्र. 59 दर्रीखार में एन.टी.पी.सी. सीएसआर मद के अंतर्गत 09 लाख रूपये की लागत से बस स्टाप यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया है, वहीं वार्ड क्र. 58 कबीर भवन के पीछे साडा कालोनी दर्री में सामुदायिक भवन निर्माण का कार्य 10 लाख रूपये की लागत से पूर्ण किया गया है, 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *