आदर्श विवाह, युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम खर्चीली शादी को त्यागने आदर्श विवाह कराने पर दिया जोर

PTV BHARAT 17 FEB 2026 रायपुर। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज पंजीयन क्र. 5066 रायपुर से सबद्ध महानगर इकाई एवं जिला तथा महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में 22 फरवरी को एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं आदर्श सामूहिक विवाह तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा र जा रहा है। समाज के प्रदेश सचिव एवं शहर जिला अध्यक्ष सुन्दर लाल यादव ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि कार्यक्रम महादेवघाट रायपुरा रायपुर स्थित सामाजिक भवन में प्रातः 11 बजे से होगा। उन्होने बताया कि इस अवसर पर सामाजिक सम्मेलन, सामाजिक विभूतियों तथा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम होगें। उन्होने बताया कि इस वर्ष 21 जोडो का आदर्श विवाह कराने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान सभी जोड़ों के विवाह का खर्च रामाज द्वारा वहन किया जावेगा। श्री यादव ने बताया कि विवाह योग्य वर-वधु की तलाश में परिवारजनों के समय व धन दोनों ही खर्च होता है। इस बचाने और रामाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक ही मंच पर लाकर उन्हे परिचय देने का अवसर दिया जावेगा। इससे अपने लड़के या लड़की के अनुरूप युवक व युवती के परिचय देने पर कार्यक्रम स्थल ही उनके परिजनों को साथ बैठाकर आपस में चर्चा कराने की व्यवस्था भी की जा रही है। इससे उन्हें आगे भी मुलाकत कर चर्चा को आगे बढ़ाने और रिस्तेदारी में बदलने में आसानी होगी। श्री यादव ने बताया कि कार्यक्रम दो सत्र में आयोजित किया जावेगा। प्रथम सत्र के मुख्य तिथि प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री माननीय श्री गजेन्द्र यादव तथा द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि रायपुर लोकसभा सांसद माननीय बृजमोहन अग्रवाल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव करेंगे। इसके साथ ही विशिष्ठ अतिथि के रूप में रायपुर पश्चिम विधायक माननीय श्री राजेश मूणत, महापौर माननीया श्रीमती मीनल चौबे, चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव, खल्लारी विधायक माननीय द्वारकाधीश यादव, श्री भगत सिंह यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री राजू यादव प्रदेश अध्यक्ष राजनीतिक प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती आशा संतोष यादव उपस्थित रहेंगे। श्री यादव ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश भर के प्रबंधकारिणी सदस्य, जिला, ब्लॉक परिक्षेत्र महानगर एवं समाज के आजीवन सदस्य के बारह से पन्द्रह हजार यादव बन्धु अपनी उपस्थिति देगे। इस मौके पर शत्रुधन यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रीतम यादव कार्यकारिणी अध्यक्ष, वैशाखू राम यादव सचिव, गतवारी यादव कोषाध्यक्ष, नरेश यादव संयुका सचिव, परदेशी यादव न्याय प्रकोष्त अध्यक्ष, घुरऊराम यादव सरंक्षक, रामस्वरूप यादव लेखापाल, पंचम यादव सदस्य, राजंय यादव सदस्य समाज के सगरत पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *