राज्यसभा में रविदास समाज अनुसूचित जाति को प्रतिनिधित्व देने की मांग

PTV BHARAT 24 FEBRUARY 2026 शिरोमणि रविदास गुरु रविदास विश्व महापीठ छत्तीसगढ़ के ‌द्वारा छत्तीसगढ़ से आगामी समय में राज्यसभा के सदस्यों के निर्वाचन में छत्तीसगढ़ से रविदास सामाज अनुसूचित जाति के किसी एक सदस्य को प्रतिनिधित्व देने की मांग को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा श्री नितीन नबीन व प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी एवम् राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस श्री मल्लिकार्जुन खरगे व प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज सहित अन्य नेताओं को पत्र लिखा। रविदास समाज (अनुसूचित जाति वर्ग) को राज्य निर्माण के 26 वर्षों बाद भी लंबे समय से प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है।छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 10 विधानसभा सीट व 1 लोकसभा सीट में एक भी प्रतिनिधि रविदास समाज का नहीं है।रविदास समाज (अनुसूचित जाति वर्ग) ‌द्वारा लंबे समय से उपेक्षा का हवाला देते हुए संसद के उच्च सदन, राज्यसभा में उचित प्रतिनिधित्व (मनोनयन या चुनाव के माध्यम से) देने की मांग की जा रही है। इस मांग का उद्देश्य समाज के हाशिए पर पड़े वर्गों को मुख्यधारा की राजनीति में सशक्त बनाना और सामाजिक आर्थिक विकास सुनिश्चित करना है।प्रदेश प्रवक्ता बुढेश्वर सोनवानी ने बताया छत्तीसगढ़ में संत रविदास के अनुयायियों ( रविदासिया चमार मेहर मोची अहिरवार सूर्यवंशी जाटव सरगुजिया) का इतनी बड़ी आबादी होने के बावजूद, उन्हें उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है। राज्य सभा सदस्य मांग का उद्देश्य सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना, जातिगत छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त करना और समाज को मुख्यधारा की राजनीति में लाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *