PTV BHARAT 25 FEBRUARY 2026 महासमुंद। एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स एवं पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी कड़ी में सूचना मिली कि मारूती सुजुकी ईको कार क्रमांक OD19T6003 एवं उसके पीछे एक टोयटा कार क्रमांक MH01BK4102 में उडिसा की ओर से अवैघ मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहे है। जिस सूचना से एनएच 53 रोड रेहटीखोल पहूंच कर नाकाबंदी किये जहां कुछ समय बाद एक मारूती सुजुकी ईको कार क्रमांक OD19T6003 में बैठे 4 पुरुष एवं 1 महिला से पूछताछ करने पर टोयटा कार क्रमांक MH01BK4102 का पायलेटिंग करते आना बताये तब टोयटा कार क्रमांक एम एच 01 बी के 4102 को रोकने पर 3 व्यक्ति वाहन में थे पूछताछ करने पर वाहन के डिक्की एवं पीछे सीट में प्लास्टिक बोरी के अंदर गांजा रखना बताये एवं उक्त गांजा को अंगुल उडिसा से अकोला (महाराष्ट्र) ले जाना बताये । तथा जिस पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए आरोपियों से 137 किग्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 68 लाख 50 हजार रुपये जब्त किया गया। आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 20बी (दो)(सी), 29 -1) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से 8 आरोपियो को विधिवत गिर० किया जाकर थाना सिंघोड़ा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की टीम के द्वारा की गई।
महिला सहित 8 तस्कर गिरफ्तार, गांजा सप्लाई की चेन ध्वस्त
