परिजन से पैसों की डिमांड करने वाली नर्स सस्पेंड

PTV BHARAT 26 FEBRUARY 2026 बिलासपुर। जिला अस्पताल परिसर स्थित मातृ-शिशु अस्पताल में डिलीवरी कराने आई महिला के परिजनों से इलाज के नाम पर पैसे मांगे गए। स्टाफ नर्स की कथित वसूली का वीडियो सामने आया है, जिसमें नर्स लक्ष्मी वर्मा और संजू चौरसिया परिजन पैसों की डिमांड करते नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मातृ-शिशु अस्पताल के प्रसूति वार्ड का है। वीडियो में डिलीवरी के बाद महिला के परिजन नर्स को धन्यवाद देते हैं। इस पर नर्स कथित तौर पर कहती है, “धन्यवाद से काम नहीं चलेगा, एक मैं लूंगी और पांच इनको दे दो।” परिजन 500 रुपए देने की बात कहते हैं, लेकिन नर्स 1000 रुपए से कम लेने से इनकार करती सुनाई देती है। बातचीत के दौरान यह भी कहा गया कि “दवाई-पानी सहित सबके खुशी से एक मैं लूंगी, पांच उन लोगों को दे दो।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *