PTV BHARAT 28 FEBRUARY 2026 रायपुर। सुहिणी सोच द्वारा आयोजित “होली मिलन – बरसाने की होली” कार्यक्रम होटल किंग्सवे में अत्यंत उत्साह एवं भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के पास चार दिन पूर्व ही समाप्त हो गए थे, इसके बावजूद सदस्यों में उत्साह इतना अधिक था कि पास के लिए लगातार अनुरोध प्राप्त होते रहे। प्रवेश केवल पास एवं लकी ड्रॉ कूपन के माध्यम से दिया गया।कार्यक्रम की शुरुआत एंकर शीलू शर्मा द्वारा मनोरंजक गेम्स एवं फनी प्रश्न-उत्तर के साथ की गई। राधा-कृष्ण थीम पर तीन आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनकी दर्शकों ने भरपूर सराहना की। तत्पश्चात राधा-कृष्ण की भव्य एंट्री पर उपस्थित जनसमूह ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया तथा स्मरणीय छायाचित्र लिए।सदस्यों द्वारा विशेष रूप से डिज़ाइन की गई यूनिक हाउजी टिकट्स आकर्षण का केंद्र रहीं। विजेताओं को डीजे डांस के साथ आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। एक समान वेशभूषा में आए तीन समूहों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पाँच लकी ड्रॉ भी निकाले गए।सेल्फी पॉइंट पर फोटो लेने का विशेष उत्साह देखा गया। डीजे की धुन पर फूलों की वर्षा के बीच सभी सदस्यों ने आनंदपूर्वक नृत्य किया। सोनिया इसरानी द्वारा होली के मनोरंजक टाइटल प्रदान किए गए।संस्थापक मनीषा तरवानी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष पल्लवी चिमनानी, आईपीपी दीक्षा बुधवानी एवं सचिव रेणु कृष्णानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उपाध्यक्ष माही बुलानी ने कुशल नेतृत्व से कार्यक्रम संचालन संभाला। सह-सचिव पूनम जी ने संपूर्ण व्यवस्था को सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराया।कार्यक्रम को सफल बनाने में निदेशक मंडल — मुस्कान लालवानी, रेखा पंजवानी, सोनिया इसरानी, दृष्टि मंगलानी, मनीषा रमानी एवं स्नेहा बुधवानी — का विशेष योगदान रहा।अंत में सचिव रेणु कृष्णानी द्वारा औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
“सुहिनी सोच का होली मिलन – बरसाने की होली” भव्य रूप से सम्पन्न
