PTV BHARAT 28 FEBRUARY 2026 छत्तीसगढ़ -छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन द्वारा विगत 25 वर्षों से संचखंड श्री अविचल नगर नांदेड एवं नानकझीरा बिदर निःशुल्क यात्रा संगत के लिये आयोजित की जाती है। इस वर्ष भी 17 बस 3 ट्रकों में 1200 संगत यात्रा में जाएगी यह यात्रा पूर्णतः निःशुल्क रहती है इसमें जाने वाली संगत का रहने-खाने की व्यवस्था भी संगठन द्वारी की जाती है। संस्थापक हरपाल सिंह भामरा ने बताया की संगठन द्वारा यह यात्रा 25 वर्ष पूर्व एक ट्रक में 70-80 संगत द्वारा यात्रा की गई थी जो कुछ वर्षों में 3 ट्रक की हो गई थी फिर कुछ वर्षों में बाद 2008 में 5 ट्रक एवं एक नई शुरुआत 2 बसों द्वारी की गई थी। बस की शुरुआत बलवीर सिंह द्वारा महेन्द्रा ट्रेवेल्स के द्वारा बुजुर्गों की संगत के लिये विशेष सहयोग देते हुए कराई गई थी। संगत के बढ़ने से संगठन ने उनकी अच्छी व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बसों की संख्या में लगातार वृद्धि होती गई । आज की स्थिति में 17 बस एवं 3 ट्रक में 1200 संगत यात्रा के लिये तैयार है। यहाँ एक बात का उल्लेख करना जरुरी है कि शुरुआत में इस यात्रा में छत्तीसगढ़ की संगत ही शामिल होती थी पर आज संगठन के नाम से छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिसा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड और भी विभिन्न राज्यों से संगत यात्रा के लिए आती है। यह निःशुल्क यात्रा संगठन द्वारा श्री गुरुनानक नाम लेना समाज के एक समहुज के सहयोग से होती है। संगठन द्वारा वीर बाल दिवस में कंबल वितरण एवं बैसाखी में सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसके आलावा सिक्ख स्वरुप बच्चों के लिये समय-समय पर छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन की महिला विंग के सहयोग से कराये जाते है। प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह चावला एवं महासचिव सचिन मोनु सलुजा ने संयुक्त रुप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन के दवारा धार्मिक यात्राओं के अलावा दवाई का लंगर वं शिक्षा का लंगर भी चलाया जाता है। जिसमें जरुरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाई दी जाती है एवं आर्थिक रुप से कमजोर सिक्ख परिवार के बच्चों की स्कूल फीस जमा कराई जाती है।
श्री अविचल नगर नांदेड एवं नानकझीरा बिदर निःशुल्क यात्रा संगत के लिये आयोजित
