जनसेवा को समर्पित पहल : विधायक पुरंदर मिश्रा ने 13वें निशुल्क शिविर का किया शुभारंभ

PTV BHARAT 01 MARCH 2026 रायपुर। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी ने कबीर शोध संस्थान द्वारा आयोजित 13वें वार्षिक निशुल्क शिविर (MHRS, MBNF, IPBH, Mahes) का शुभारंभ जगन्नाथ मंदिर परिसर, गायत्री नगर, रायपुर में दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर विधायक श्री मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य, जागरूकता एवं सेवा की सुविधाएं पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि सेवा ही समाज को सशक्त और समृद्ध बनाने का सर्वोत्तम माध्यम है।दो दिवसीय यह शिविर समाजहित एवं जनजागरूकता को समर्पित रहा, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया। विधायक श्री मिश्रा ने आयोजन की सुव्यवस्था एवं सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें सामाजिक समरसता को मजबूत करती हैं और सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करती हैं।उन्होंने आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं के समर्पण की प्रशंसा करते हुए आयोजक श्री ज्ञानी मानिकपुरी जी के सेवा भाव, निरंतर सामाजिक सक्रियता एवं समाजहित में किए जा रहे प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की।कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अंत में विधायक श्री मिश्रा ने सफल आयोजन के लिए समस्त आयोजक मंडल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *