PTV BHARAT 02 MARCH 2026 कोरबा -वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कल देर शाम कोरबा के संजय नगर स्थित लक्ष्मणबन बस्ती पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। 2 दिन पूर्व बस्ती में बाउंड्रीवाल गिरने से धनेश कर्ष पिता मुकेश कर्ष उम्र 4 वर्ष की दबने से दुःखद मृत्यु हो गई थी, वहीं सोनू कर्ष 20 वर्ष, विशाल यादव 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों एवं स्थानीय जनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी ली। पीड़ित परिवार के घर पर शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। घायलों की जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
उद्योग मंत्री देवांगन ने शोकाकुल परिवार से मिलकर व्यक्त की गहरी संवेदना
