PTV BHARAT 10 MARCH 2026 रायपुर। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरंदर मिश्रा ने आज प्रातः रायपुर के ऑक्सीजॉन गार्डन पहुंचे, जहां उन्होंने रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मिनल चौबे जी के साथ परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उद्यान की व्यवस्थाओं, स्वच्छता एवं नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान विधायक श्री मिश्रा ने परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रभु हनुमान जी से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और प्रदेश की उन्नति की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्राकृतिक और आध्यात्मिक वातावरण वाले स्थल नागरिकों को स्वास्थ्य, सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक जुड़ाव प्रदान करते हैं।इसी दौरान एक प्रेरणादायी क्षण तब आया जब रायपुर की होनहार बेटी वैभवी अग्रवाल से विधायक श्री मिश्रा की मुलाकात हुई। वैभवी अग्रवाल ने प्रतिष्ठित UPSC Civil Services Examination 2025 में 35 वीं रैंक प्राप्त कर रायपुर और पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। विधायक श्री मिश्रा ने उन्हें मोमेंटो भेंट कर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि वैभवी की यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है, इसका सशक्त उदाहरण वैभवी अग्रवाल हैं।उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं आज देश-दुनिया में अपनी पहचान बना रही हैं और यह प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित करना समाज में सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी वैभवी अग्रवाल की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

