सीवर मौत कांड में FIR: ठेकेदार पर गैर-इरादतन हत्या का केस

PTV BHARAT 19 MARCH 2026 रायपुर। राजधानी में सफाई कर्मियों की दर्दनाक मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के 24 घंटे बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ठेकेदार किशन सोनी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। इस बीच राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने मौके पर पहुंचकर न केवल पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, बल्कि पूरे मामले में गंभीर लापरवाही पर कड़ी नाराजगी भी जताई।हरदीप सिंह गिल बीएसयूपी कॉलोनी सिमरन सिटी, संतोषी नगर पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक सफाई कर्मियों के परिजनों का दुख साझा किया और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद उन्होंने रामकृष्ण अस्पताल पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त विश्वदीप भी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान गिल ने साफ तौर पर कहा कि सेप्टिक टैंक या सीवर की सफाई के दौरान सुरक्षा मानकों की खुली अनदेखी की गई है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि शाम या रात के समय इस तरह का काम कराना पूरी तरह गैरकानूनी है। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर सफाई कर्मियों को जोखिम में डाला गया, जो बेहद गंभीर अपराध है।उन्होंने यह भी संकेत दिए कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *