PTV BHARAT 20 MARCH 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा प्रदेश में अफीम की अवैध खेती करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 19 मार्च को रायगढ़ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। रायगढ़ पुलिस ने तमनार क्षेत्र के आमाघाट में अफीम की अवैध खेती करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला प्रशासन रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तमनार क्षेत्र में आमाघाट में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक खेत में छापेमारी की। जांच के दौरान पाया गया कि श्रीमती सुषमा खलखो पति मार्शल संगा झारखंड निवासी द्वारा अपने खेत में सब्जी की खेती के साथ अवैध रूप से अफ़ीम की खेती की जा रही थी। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि एक एकड़ में हफीम की खेती करने की बात सामने आई है। आरोपी से मामले में गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि इस अवैध गतिविधि से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा हो सके।
रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र के आमाघाट में अफ़ीम की खेती पर त्वरित कार्रवाई
