PTV BHARAT 25 MARCH 2026 रायपुर – प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राज जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ शिवसेना के द्वारा रामनवमी शोभायात्रा एवं धर्म सभा का आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन पिछले 42 वर्षों से लगातार सफलतापूर्वक होता आ रहा है। इस वर्ष भी दिनांक 28 मार्च 2026 दिन शनिवार को पाम्परिक स्थान विठ्ठल मंदिर पूकूल चौक नवीन बाजार में शाम 6 बजे छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रमुख धनंजय सिंह परिहार जी के नेतृत्व में वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा पूजा अर्चना कर रामजन्म उत्सव शोभा यात्रा का शुभारंभकिया जायेगा। इस शोभा यात्रा में छत्तीसगढ़ अंचल के संपूर्ण जिले के शिवसेना के पदाधिकारी एवं सैनिकगण सैकड़ों की संख्या में सम्मिलित होंगे। शोभायात्रा में रायपुर शहर के 70 वाडों सहित रायपुर जिले के सभी विधानसभा से शिव सैनिक झांकियों सहित, बाजे गाजे के साथ मुख्य शोभा यात्रा फूल चौक नवीन बाजार में सम्मिलित होंगे। रायपुर महानगर से चूना भट्ठी रमण मंदिर स्टेशन रोड, हांडीपारा, अभनपुर, संतोषी नगर, कुशालपुर, रायपुरा, आरंग, चंगोराभाठा, गुदियारी भारत माता चौक, टिकरापारा, संजय नगर सहित दुर्ग से शिवजी की बारात स्वचलित झांकी, भिलाई से नवदुर्गा, अखोरी स्वचलित झांकी, बालोद जिले से अखाड़ा, बिलासपुर से बिलासा माता, आरंग से राम दरबार स्वचलित झांकी, पलारी से राउत नाचा सहित विभिन्न जिलों से भी स्वचलित झांकियां एवं पंथी नृत्य, सुवा नृत्य, राऊत नाचा, अखाड़ा एवं जवाहर नगर राधे-कृष्ण मंदिर पुजारी लल्लू महाराज का स्वचलित भजन मंडली सहित झांकी इस शोभा यात्रा को भव्य बनाते हुए इस शोभा यात्रा में सम्मिलित होंगे। छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी, संभाग स्तरीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे। बिलासपुर सभाग से सुनील झा जी के नेतृत्व में, जांजगीर चांपा, कोरबा, रायगढ़, बिलाईगढ़, सांरगढ़, पेन्ड्रा, मरवाही, दुर्ग संभाग से राकेश श्रीवास्तव, शिवराम केसरवानी, राजेश ठावरे के नेतृत्व में दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, मोहला मानपुर चौकी, खैरागढ़, डोंगरगढ़, कवर्धा, बेमेतरा, बस्तर संभाग से राजेश कुकड़े, राज गावड़े के नेतृत्व में कांकेर, कोन्डागांव, नारायणपुर, दक्षिण बस्तर जगदलपुर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, रायपुर संभाग से -रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार-भाटापारा, सरगुजा संभाग से अंबिकापुर, सूरजपुर, कोरिया, बैकुंठपुर, मनेन्द्रगढ़ सहित शोभा यात्रा में सम्मिलित होने शिव-सैनिकगपण छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचेगे ।शोभा यात्रा मार्ग विठ्ठल मंदिर फूल चौक नवीन बाजार से प्रारंभ होकर तात्यापास, ललता चौक, बढ़ईपारा, रामसागरपारा, राठौर चौक, गुरूनानक चौक, एम.जी. रोड, शारदा चौक होते हुए वापस फूल चौक नवीन बाजार में धर्म सभा के रूप में समापन किया जायेगा।
छत्तीसगढ़ शिवसेना के द्वारा रामनवमी शोभायात्रा एवं धर्म सभा का होगा आयोजन
