कांग्रेस नेता ने जमीन पर किया कब्जा, खम्हारडीह थाने में FIR दर्ज

PTV BHARAT 25 MARCH 2026 रायपुर –  रायपुर। पुलिस ने फर्जी मुख्तयार नामे और बाउंड्री वॉल तोड़ कर जमीन पर कब्जा करने के दो मामले दर्ज किए हैं। इनमें से कांग्रेस के पूर्व पार्षद के खिलाफ दर्ज किया गया है। श्याम नगर तेलीबांधा निवासी अनिल बालानी 55 ने मंगलवार शाम खम्हारडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार राकेश धोतरे ने अनिल के भूखंड पर बनी बाउंड्री वॉल को तोड़ कर कब्जा करने का प्रयास किया है। यह घटना 25 फरवरी से 2 मार्च के बीच की है‌। पुलिस ने धारा 324-5,329,351-2 का अपराध दर्ज कर लिया है। राकेश कांग्रेस का पूर्व पार्षद रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *