भाजपा रायपुर जिला (शहर) के शरद सोनी बने सह-संयोजक

PTV BHARAT 26 MARCH 2026 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के जिला संयोजक एवं सह-संयोजकों की घोषणा की गई है। इस घोषणा के तहत रायपुर जिला (शहर) के सुनील शुक्ला को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं शरद सोनी एवं संतोष चंद्र थापा को जिला सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से जन-जन तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का संकल्प लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *