शिक्षा के स्तर में बड़ी गिरावट, गरीब बच्चों से छीने जा रहे अधिकार- कांग्रेस

भाजपा सरकार पर शिक्षा की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सरकार की दुर्भावना के कारण ही छत्तीसगढ़ में शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है, राष्ट्रीय एजेंसी आंकड़ों में एकीकृत जिला सूचना प्रणाली के द्वारा जारी रिपोर्ट में वर्ष 2024-25 की रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ देश में नीचे से तीसरे क्रम पर है, जो इस सरकार के लिए शर्मनाक है, भाषा का स्तर -3 और विज्ञान का -5 है, स्कूलों में नियमित शिक्षकों की भर्तियां रोक दी गई है, अधिकांश स्कूलों में शौचालय नहीं हैं, 5 हजार से ज्यादा कन्या शाला जहां पर बेटियां पढ़ती हैं वहां पर शौचालय नहीं होने की बात हाल ही में उच्च न्यायालय में उजागर हुआ, बिल्डिंगों की मरम्मत नहीं होने से क्लासरूम जर्जर हो गए हैं, अधिकांश स्कूलों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं है, शिक्षकों से कभी कुत्ते गिनवा रहे, कभी मवेशी, एसआईआर ड्यूटी के बाद अब जनगणना, पेपरलिक के मामले में यह सरकार बदनाम हो चुकी है, 12 वी हिंदी का पर्चा 3 दिन पहले वॉट्सएप पर घूमता रहा, प्राइमरी मिडिल के प्रश्न पत्र कोरे निकल रहे थे, भाजपा की सरकार में शिक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सरकार के रवैए से प्रतीत होता है कि ये विभाग नहीं वसूली गिरोह चला रहे हैं, पिछले शिक्षण सत्र के छात्रवृत्ति की राशि अब तक छात्रों को नहीं मिली है, किताब, गणवेश और साइकिल योजना केवल कागजों पर है क्योंकि भाजपा सरकार का फोकस विद्यार्थियों के कल्याण के बजाय भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी में है। 50 हजार की टीवी 10 लाख में, 10 करोड़ का जंबूरी घोटाला, तेरहवीं घोटाला, फर्नीचर खरीदी घोटाला, कुकर खरीदी घोटाला, युक्तियुक्तकरण के नाम पर भयादोहन सर्वविदित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *