महिला का अधिकार छीन कर विपक्ष ताली बजार हा था-PM मोदी

PTV BHARAT 18 APRIL 2026 एजेंसी  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार, 18 अप्रैल को देश को संबोधित किया। पीएम ने कहा, ‘आज मैं अपनी बहनों और बेटियों से बात करने के लिए आया हूं।’पीएम ने अपने संबोधन में कहा, ‘नारी के दुख में मैं भी दुखी हूं। वो ये भूल रहे हैं कि 21वीं सदी की नारी देश की हर घटना पर नजर रख रही है। वो उनकी मंशा भाप रही हैं और सच्चाई भी भलीभांति जान चुकी है।’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में कहा, ‘महिलाओं को अधिकार देने वाला यह संशोधन, जो 40 वर्षों से लंबित था, उन्हें 2029 के लोकसभा चुनावों से ही यह अधिकार प्रदान करने के बारे में था।’पीएम ने आगे कहा, ‘नारी शक्ति वंदन संशोधन 21वीं सदी के भारत की महिलाओं को नए अवसर प्रदान करने, उन्हें नई उड़ान देने और उनके मार्ग में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए किया गया एक भव्य यज्ञ था।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *