PTV BHARAT 20 APRIL 2026 दुर्ग (छत्तीसगढ़):- देश की वर्त्तमान स्थिति में भी हिन्दू धर्म, गौ माता, हिन्दू माता-बहने, संस्कृति, मंदिर, परंपरा आदि पर निरंतर आक्रमण हो रहे है ऐसे समय में सभी हिन्दुओं ने आपसी समन्वय से हिन्दू राष्ट्र स्थापना की दिशा में एकसाथ मार्गक्रमण करने की आवश्यकता है | इसी को ध्यान में रखते हुए ‘हिन्दुराष्ट्र समन्वय समिति’ का गठन किया गया है ऐसे जानकारी हिन्दुराष्ट्र समन्वय समिति के राष्ट्रिय संगठक श्री. सुनील घनवट जी ने दी | दुर्ग के सुराणा महाविद्यालय स्थित प्रेक्षागृह में ‘हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति’ की अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई । इस बैठक में हिन्दू राष्ट्र समन्वय समिति के दुर्ग-भिलाई जिला संयोजक एडवोकेट आशीष शर्मा, सर्व समाज के अध्यक्ष श्री मेघराज यादव, रायपुर के श्री आशीष परिडा एवं दुर्ग के श्री प्रदीप सिन्हा सहित राजनांदगांव और रायपुर के विभिन्न हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों के 140 से अधिक प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित थे ।सुनील घनवट जी ने कहा कि, “आज विश्व में 157 से अधिक ईसाई राष्ट्र हैं, 59 मुस्लिम राष्ट्र हैं और 12 बौद्ध राष्ट्र हैं, किंतु विडंबना है कि करोड़ों की जनसंख्या होने के बाद भी हिंदुओं का अपना एक भी राष्ट्र नहीं है” । उन्होंने कश्मीरी हिंदुओं के विस्थापन का स्मरण कराते हुए चेतावनी दी कि, “जिस प्रकार हिंदुओं को कश्मीर से निष्कासित किया गया, यदि हम आज जागृत और संगठित नहीं हुए, तो आने वाले समय में हमें अपने ही देश से निष्कासित होना पड़ सकता है।” श्री घनवट जी ने कहा की अब हमें इस संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा कि – ‘जो हिंदू हित का कार्य (कृति) करेगा, वही देश पर राज करेगा’ । हमें अब केवल चर्चा नहीं, अपितु संवैधानिक मार्ग से प्रत्यक्ष कृति करने की आवश्यकता है।”संगठन और समन्वय पर बलसर्व समाज के अध्यक्ष मेघराज यादव ने कहा कि हिंदू राष्ट्र के लक्ष्य हेतु छत्तीसगढ़ का सर्व समाज प्रखरता से कार्य करेगा । समिति के दुर्ग-भिलाई संयोजक एडवोकेट आशीष शर्मा ने स्पष्ट किया कि दुर्ग-भिलाई से प्रारंभ हुई यह समन्वय की लहर अब संपूर्ण प्रदेश में फैलेगी । उन्होंने आगे कहा हिंदुत्व पर होने वाले किसी भी आघात के विरुद्ध सभी संगठन एकजुट होकर संवैधानिक मार्ग से आंदोलन करेंगे।अलग-अलग विचारधाराओं के होते हुए भी ‘हिंदू राष्ट्र’ के साझा उद्देश्य के लिए सभी संगठन आपसी समन्वय से कार्य करेंगे।हिन्दू राष्ट्र समन्वय समिति द्वारा प्रदेश भर में हिंदुओं को उनके धर्म और राष्ट्र के प्रति जागृत करने हेतु विशेष उपक्रम चलाए जाएंगे।बैठक में गोरक्षा हेतु समर्पित रायपुर के श्री आशीष परिडा एवं दुर्ग के प्रदीप सिन्हा का विशेष अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन हिंदू जनजागृति समिति के श्री कमल विश्वास ने किया। बैठक का समापन ‘जय श्री राम’ और ‘छत्रपति शिवाजी महाराज की जय’ के गगनभेदी उद्घोषों के साथ हुआ।
छत्तीसगढ़ में हिंदुओं पर हो रहे आघात रोकने हेतु ‘हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति’ का गठन
