PTV BHARAT 29 APRIL 2026 रायपुर। ट्रेड यूनियन कौसिल छत्तीसगढ़ श्रमिको, कर्मचारियो, अधिकारियों एवं समाज सेवियों का एक सयुक्त मंच है। इस कौंसिल के द्वारा वर्ष 1980 से अभी तक प्रत्येक वर्ष अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस (1) मई ) के अवसर पर सतत् रुप से विभिन्न जिलों में श्रमिक महा सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह सम्मेलन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मेकाहारा कैम्पस मेडिकल कॉलेज के ऑडीटोरियम में 1 मई 2026 को आयोजित है। इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ श्रम श्री अलंकरण समारोह का आयोजन होता है जिसमें छत्तीसगढ़ श्रम श्री छत्तीसगढ़ सूजन श्री छत्तीसगढ़ कला श्री के सम्मान प्रदान किये जाते है। इस सम्मेलन में श्रमिक प्रतिनिधि समाज सेवी, तथा कर्मचारी संगठनों के प्राताध्यक्ष भाग लेंगे।सम्मेलन में श्रमिक हित के प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार तथा केन्द्रीय सरकार को भेजे जाते हैं। आज भी पहाड की गुफाओं में रहने वाले पहाडी कोरबा अपने परम्परागत शस्त्र तीर धनुष के साथ भारी सख्या में सम्मेलन में भाग लेंगे। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की अनेक मांग कौसिल के प्रयासों से पूर्ण हुई है। कौसिल अनेक वर्षों से यह मांग करती आ रही है कि अर्तराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाय ताकि हर श्रमिक अपने दिवस को उल्लास के साथ मना सके।
श्रमिक दिवस के अवसर पर विभिन्न जिलों में श्रमिक महा सम्मेलन का आयोजन होगा
