कांकेर में हुए एक IED धमाके में DRG के तीन जवान शहीद

PTV BHARAT 02 MAY 2026 एजेंसी –  नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के कांकेर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां IED धमाके में DRG के 3 जवान बलिदान हो गए, जबकि एक जवान घायल है।दरअसल, जवान शनिवार सुबह कोरोसकोडा के जंगल में सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों की बिछाई गई IED को डिप्यूज करते समय धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि जवानों को भागने का मौका नहीं मिला।हादसे में घायल जवानों का तुरंत रेस्क्यू किया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण तीन जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक घायल जवान का उपचार जारी है।सुखराम वट्टी (इंस्पेक्टर)कृष्णा कोमरा (कॉन्स्टेबल)संजय गढपाले (कॉन्स्टेबल)इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *