सुशासन तिहार 2026 में बुजुर्ग हितग्राही को मिली राहत: बुद्धू राम की पेंशन हुई तत्काल स्वीकृत

PTV BHARAT 04 JUNE 2026  रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित जनसमस्या निवारण एवं समाधान शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में सरगुजा जिले के विकासखंड अम्बिकापुर अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में ग्राम पंचायत फतेहपुर निवासी बुजुर्ग हितग्राही बुद्धू राम को मुख्यमंत्री पेंशन योजना का लाभ तत्काल स्वीकृत किया गया।बुद्धू राम लंबे समय से पेंशन स्वीकृति की प्रतीक्षा कर रहे थे। क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार के समाधान शिविर की जानकारी मिलने पर उन्होंने शिविर में पहुंचकर मुख्यमंत्री पेंशन योजना के तहत आवेदन प्रस्तुत किया। अधिकारियों ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए उनके दस्तावेजों का मौके पर परीक्षण किया तथा आवेदन का तत्काल निराकरण करते हुए पेंशन स्वीकृत कर दी।पेंशन स्वीकृत होने के बाद श्री बुद्धू राम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनकी समस्या का समाधान इतनी शीघ्रता से हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन समाधान शिविर में उनकी समस्या का निराकरण एक ही स्थान पर हो गया। उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री पेंशन योजना के लिए आवेदन किया था। समाधान शिविर में मेरे आवेदन पर तत्काल कार्रवाई हुई और मुझे पेंशन की स्वीकृति मिल गई। मुझे कहीं भटकना नहीं पड़ा। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और प्रशासन का हृदय से धन्यवाद करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *