चार नकाबपोश बदमाशों ने युवक से लूटे 3.50 लाख

PTV BHARAT 05 JUNE 2026 बिलासपुर। जिले में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। कोनी थाना क्षेत्र में चार नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक की बाइक को ओवरटेक कर उसे रोका और चाकू की नोक पर नकदी व सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने वारदात के दौरान युवक पर डंडे और रॉडनुमा हथियार से हमला भी किया।जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कतियापारा निवासी अभिषेक गुप्ता घी खरीदने के लिए कोनी स्थित देवभोग कार्यालय जा रहे थे। भुगतान के लिए वे अपने साथ 1 लाख 60 हजार रुपए नगद लेकर बाइक से निकले थे। बताया जा रहा है कि बिरकोना रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास पीछे से आए दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने चाकू दिखाकर डराया और डंडे व लोहे की रॉडनुमा हथियार से हमला कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *