रायपुर : चिर्रा में सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

PTV BHARAT 08 JUNE 2026- रायपुर : चिर्रा में सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन- सुशासन तिहार 2026  के अंतर्गत जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पंचायत चिर्रा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। यह जनपद कोरबा क्षेत्र में आयोजित शिविरों की श्रृंखला का अंतिम शिविर रहा, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी मांगें का आवेदन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बिजमोती राठिया, विधायक प्रतिनिधि मानसिंह राठिया सहित क्लस्टर की सभी ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि, अधिकारी – कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना और माल्यार्पण के साथ हुआ।, जनप्रतिनिधियों ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं को उनके द्वार पर ही निराकरण करने हेतु शिविर का आयोजन किया गया है। आप सभी शासकीय योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाएं। जनपद पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी खगेश निर्मलकर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सुशासन तिहार के उद्देश्य, शासन की ‘‘संवाद से समाधान‘‘ अवधारणा तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सीईओ ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले के जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत 7 हजार से अधिक आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। वहीं आवास प्लस 2.0 के तहत नए आवेदनों का जियो-टैगिंग कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अब आवास की राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। साथ ही वर्ष 2025-26 में स्वीकृत आवासों को तीन माह के भीतर पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को मनरेगा मजदूरी का लाभ भी समय पर मिलेगा। पेंशन योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को आवेदन करने की अपील की गई। शिविर में 481आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 137 आवेंदनो का मौके पर ही निराकरण किया गया। एवं शेष आवेंदनो का परीक्षण कर शीघ्र ही निराकरण किया जाएगा। शिविर में  विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी और लाभ प्रदान किया गया। वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाया। इस दौरान  पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड, पेंशन स्वीकृति पत्र, आयुष्मान कार्ड, आवास की चाबी, प्रशस्ति पत्र, लखपति दीदी सम्मान पत्र, सिंचाई हेतु मोटर पंप इत्यादि वितरित किए गए। साथ ही  टीबी मुक्त घोषित सभी ग्राम पंचायतों को महात्मा गांधी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान  जनप्रतिनिधियों अधिकारी कर्मचारियों एवं ग्रामीणों द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *