PTV BHARAT 09 JUNE 2026 एजेंसी- नई दिल्ली। सोशल मीडिया की उपज कॉकरोच जनता पार्टी के बाद अब मार्केट में इश्क करो पार्टी की एंट्री हुई है। खास बात यह है कि तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा को इस पार्टी को ज्वाइन करने का ऑफर भी मिला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में ये बातें कहीं, जिसमें उन्होंने संगठन के ढांचे और मकसद के बारे में बताया। उनकी ये बातें ऐसे समय में सामने आई हैं जब भारत में वायरल ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने शनिवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया और कथित तौर पर परीक्षा के पेपर लीक होने के मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। एक कथित स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है जिसमें मार्कंडेय काटजू टीएमसी की नेता महुआ मोइत्रा और पत्रकार मृणाल पांडे को ‘इश्क करो पार्टी’ में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।अपनी पोस्ट में काटजू ने टीएमसी नेता से कहा कि वे दूसरे सीजेपी जोकर को भूल जाएं और इसके बजाय उस नए संगठन का हिस्सा बनें, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि वह प्यार और शांति को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। उन्होंने लिखा, “महुआ, सीजेपी के जोकरों को भूल जाओ और हाल ही में बनी ‘इश्क करो पार्टी’ में शामिल हो जाओ, जिसका एजेंडा है – ‘प्यार करो, जंग नहीं’।”इसके अलावा उनके एक ट्वीट में लिखा है, “मृणाल सीजेपी के जोकरों को भूल जाओ और नई बनी ‘इश्क करो पार्टी’ में शामिल हो जाओ, जिसका एजेंडा है ‘प्यार करो, जंग नहीं’। मैं इसका संरक्षक हूं और इसके चेयरमैन इरफान अली हैं, जो प्रिंसटन न्यू जर्सी यूएसए में रहते और काम करते हैं। हम इसकी वेबसाइट, इंस्टाग्राम अकाउंट वगैरह तैयार कर रहे हैं।”
जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने ‘इश्क करो पार्टी’ की शुरुआत की
