राजनांदगांव : सांसद लोकसभा क्षेत्र रायपुर श्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

PTV BHARAT 16 JUNE राजनांदगांव : सांसद लोकसभा क्षेत्र रायपुर श्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलब्ध में जनसंपर्क विभाग द्वारा 15 जून से 17 जून 2026 तक महावीर चौक में फ्लाईओव्हर के नीचे उनकी उपलब्धियों पर आधारित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। सांसद लोकसभा क्षेत्र रायपुर बृजमोहन अग्रवाल ने आज फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान महापौर मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, राजगामी संपदा न्यास की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू, समाज सेवी कोमल सिंह राजपूत, खूबचंद पारख, दिनेश गांधी, भावेश बैद, तरूण लहरवानी, डिकेश साहू, ऋषिदेव चौधरी, रघु शर्मा, चिंटू सोनकर, आकाश चोपड़ा, ईशान शर्मा, अरविंद बैद, इरफान शेख, हैरी जोसेफ, हर्ष अग्रवाल सहित नागरिकगण मौजूद रहे। 
    उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी एवं जनहितकारी नेतृत्व में संचालित योजनाओं में छत्तीसगढ़ के विकास तथा प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है, जिसे फोटो प्रदर्शनी में संजोया गया है। विभिन्न आयामों में किए गए कार्यों को फोटो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। एलईडी के माध्यम से शासन की उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। फोटो प्रदर्शनी में किसान कल्याण के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में 4.3 लाख करोड़ रूपए की सम्मान राशि अंतरित की गई। वही किसानों को लागत से कम से कम डेढ़ गुना एमएसपी की पक्की गारंटी मिली। कृषि निर्यात को बढ़ावा मिला है तथा करीब 2 करोड़ किसान एवं करीब 3 लाख व्यापारी ई-नाम में पंजीकृत हुए है। फोटो प्रदर्शनी में देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए गए कार्यों को भी प्रदर्शित किया गया है। जिसमें हम बनाते हैं स्वदेश हथियार अंतर्गत करीब 38400 करोड़ रूपए का रिकार्ड डिफेंस एक्सपोर्ट की जानकारी दी गई है। गरीब कल्याण अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 4 करोड़ पक्के आवास का निर्माण, 12 सेमीकंडक्टर चिप का निर्माण, अधोसंरचना क्रांति अंतर्गत विश्व का सबसे ऊर्जा चिनाब रेलवे ब्रिज, समुद्र पर बना अटल सेतु, राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क का 1.46+ लाख किमी तक विस्तार और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की शुरूआत की गई है। साइंस एवं टेक्नोलाजी, डिजिटल अभियान, 3 करोड़ लखपति दीदी, युवा शक्ति, मुफ्त राशन, 9 करोड़ लाभार्थियों का पोषण क्रय, आस्था के धाम अंतर्गत अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण जैसी उपलब्धियों को फोटो प्रदर्शनी में डिस्पले किया गया है। इस दौरान जनमानस को जनसंपर्क विभाग की ओर से जनमन पत्रिका, सुशासन के नवीन आयाम किताब का वितरण भी किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *