PTV BHARAT 18 राजनांदगांव : अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को ‘स्वस्थ आयु के लिए योगÓ थीम पर दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुबह 7 बजे से सुबह 7.45 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। जिला स्तरीय योग कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने योगाभ्यास में शामिल होने वाले नागरिकों की बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम राजनांदगांव गौतम पाटिल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव : अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
