PTV BHARAT 29 JUNE 2026 रायपुर। रायपुर। राजधानी रायपुर के सोनपैरी स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम में कबीर जयंती के अवसर पर आयोजित संत कबीर महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत शामिल हुए। इस अवसर पर संत कबीर के विचारों, सामाजिक समरसता और जनकल्याण पर आधारित संदेशों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि तीन महीने बढ़ाने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री ने संत कबीर के विचारों को बताया आज भी प्रासंगिक
