बलौदाबाजार : राजस्व मंत्री ने देवरी में 44 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण

PTV BHARAT 3 JULY 2026 बलौदाबाजार : राजस्व मंत्री ने देवरी में 44 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण – राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा शुक्रवार को जिला प्रवास के दौरान विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम पंचायत देवरी पहुंचे। उन्होंने यहां 44 लाख रुपये की लागत से तीन विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इनमें ग्राम देवरी में 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित चेक डेम और 16 लाख रुपये की लागत से बने महतारी सदन भवन का लोकार्पण तथा 8 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन शामिल है।

इस अवसर पर मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। चेक डेम के निर्माण से क्षेत्र में जल स्तर बढ़ेगा और किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी। वहीं महतारी सदन महिलाओं के स्वावलंबन और सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंच रहा है, जिससे हर क्षेत्र में खुशहाली और समृद्धि दिखाई दे रही है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, बलौदाबाजार जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, उपाध्यक्ष सुमन योगेश वर्मा, सभापति चंद्रशेखर ध्रुव, सरपंच सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *